अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को MP सरकार ने किशोर सम्मान से नवाजा

Edited By Jagdev Singh, Updated: 04 Feb, 2020 05:54 PM

famous actress waheeda rehman her time award kishore award mp govt

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान से नवाजा है। वहीदा रहमान को वर्ष 2018-19 के लिए ये पुरस्कार मुंबई में उनके घर में प्रदान किया गया। मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी...

मुंबई/भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान से नवाजा है।

PunjabKesari

वहीदा रहमान को वर्ष 2018-19 के लिए ये पुरस्कार मुंबई में उनके घर में प्रदान किया गया। मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने उन्हें सम्मानित किया।

PunjabKesari

प्रख्यात गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की याद में मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से उत्कृष्टता और सृजन के लिए ये सम्मान दिया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल खंडवा में 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर होता है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वहीदा रहमान ने खंडवा आने में असमर्थता जताई थी।

PunjabKesari

अब तक 19 कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरूद्दीन शाह, गुलजार, कैफी आजमी, बीआर चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, गोविंद निहलानी, जावेद अख्तर, श्याम बेनेगल, शत्रुध्न सिन्हा, मनोज कुमार, गुलशन बावरा, सई परांजपे और प्रियदर्शन को ये पुरस्कार दिया जा चुका है।

PunjabKesari

बीते साल 2017-18 के लिए फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन को इस अवार्ड के लिए चुना गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!