किसान नेता 'कक्का जी' बोले- हम आंदोलन भी करेंगे, देश की सीमा भी बचाएंगे और अन्न के भंडार भी भरेंगे

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Feb, 2021 07:38 PM

किसान नेता शिवकुमार कक्का ने आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन की तैयारी 2024 तक के लिए की गई है। लेकिन इस बीच हम देश का विकास नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा है कि सभी राज्यों से हमें मदद मिल रही है। शिवकुमार शर्मा...

डबरा: किसान नेता शिवकुमार कक्का ने आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन की तैयारी 2024 तक के लिए की गई है। लेकिन इस बीच हम देश का विकास नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा है कि सभी राज्यों से हमें मदद मिल रही है। शिवकुमार शर्मा उर्फ ‘कक्का जी’ ने कहा कि हमने 25 तारीख को पीएम मोदी को पत्र लिखा था। हमने आंदोलन के लिए पंजाब के साथियों समेत पूरे देश को पत्र लिखा। किसान आंदोलन का मुख्य बिंदू मध्यप्रदेश ही है। लेकिन पंजाब के लोग क्रांतिकारी हैं, हमारे सिरमौर हैं। उन्होंने इस बात को जल्दी समझा और आंदोलन शुरू कर दिया। हमें पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। लेकिन दक्षिण भारत दूर होने के चलते वहां के लोग नहीं पहुंच पाए।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Kakka ji, Kisan agitation, Kisan law, Narendra Modi, BJP

भाजपा के द्वारा किसानों को खालिस्तानी और आतंकी कहे जाने पर बोले कक्का जी...
कक्का जी ने कहा कि ‘हमें पहले कहा गया कि ये पंजाब का आंदोलन है। उसके बाद कहा गया कि ये खालिस्तानी सपोर्टर हैं। फिर कहा कि इस आंदोलन में विदेशी शक्तियों का हाथ है। किसानों को पाकिस्तानी, चाइनीज यहां तक की देशद्रोही कहा गया। हम तमाम दौरों से गुजर चुके हैं। 26 जनवरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, ये गलत है। हम ये स्वीकार करते हैं कि ये हम सबकी जिम्मेदारी है। लेकिन ये भी सभी जानते हैं कि बिना सरकार के सहयोग से लालकिले पर इस तरह की घटना नहीं की जा सकती।

नरोत्तम के बयान पर बोले कक्का...
नरोत्तम मिश्रा के बयान पर कक्का ने पलटवार करते हुए कहा कि ये प्रोपोगेंडा करने वाले लोग हैं, ये षड़यंत्रकारी लोग हैं। पीएम मोदी हमें आंदोलनजीवी बोलते हैं, लेकिन पूरी की पूरी भाजपा षड़यंत्रजीवी है। इन्हें कैसे प्रोपोगैंडा करना है ये नरोत्तम अच्छे से जानते हैं।

2024 तक चलेगा आंदोलन...
कक्का जी ने कहा है कि आंदोलन इतनी आसानी से समाप्त नहीं होने वाला। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे, MSP का कानून नहीं आएगा। तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। ये आंदोलन 2024 तक चलेगा। हमारा एक भाई सीमा पर है, एक खेती कर रहा है, हम देश के लिए अनाज का भंडार देते रहेंगे। विकास नहीं रुकने देंगे।

रेल रोको आंदोलन पर बोले...
किसान नेता शिवकुमार ने कहा है कि ‘18 तारीख को तीन घंटे के लिए सांकेतिक ट्रेन रोको आंदोलन होगा। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि ये आंदोलन राष्ट्रव्यापी है आगे भी रहेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!