देवरी में किसानों ने भरी हुंकार, कांग्रेस का मिला साथ, कहा- चुनावी वादों के बावजूद अन्नदाता को ठगा जा रहा
Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2025 12:03 PM

रायसेन जिले के देवरी में जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान महा पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया।
देवरी/रायसेन (शिवलाल यादव) : रायसेन जिले के देवरी में जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान महा पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक, उदयपुरा विधानसभा के देवेंद्र पटेल गडरवास के साथ ही सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक देवेंद्र पटेल ने किसानों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा डॉ मोहन सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। जबकि चुनावी वादों के बावजूद किसानों को लगातार ठगा जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों की उपस्थिति रही। नेताओं ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

किसान महापंचायत के मंच से कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन के लिए हुंकार भरते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सिर्फ एक छलावा बनकर रह गया है। किसान खाद की किल्लत और बढ़ती लागत से परेशान हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को “किसान विरोधी सरकार” बताते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवीन्द्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
Related Story

न्याय नहीं मिलने पर परेशान किसान परिवार नायब तहसीलदार कार्यालय की दहलीज पर बैठा,दबंगों ने जीना किया...

ठंड में घंटों खड़ा किसान, खाद की जगह मिला तहसीलदार का थप्पड़, वीडियो वायरल

MP में टूटी पुलिया बनी काल: ट्रैक्टर नहर में गिरा, तीन किसानों की मौत, कड़ाके की ठंड में ट्रॉली के...

17 वोट से मिली थी 3 साल पहले सरपंच चुनाव मे हार, हार की वजह बने शख्स की अब चाकू घोंपकर हत्या

MP कांग्रेस को एक और झटका, इस कांग्रेस नेता ने पद से दिया इस्तीफा...

कांग्रेस ने की राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली...

कांग्रेस में नई ऊर्जा: दो आदिवासी महिलाओं को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा मौका… जानिए कौन हैं ये...

किसान कर्जमाफी पर प्रदेश के कृषि मंत्री कंसाना का बड़ा बयान, किसानों को लग सकता है जोर का झटका

MGNREGA का नाम बदलने के विरोध में उतरी कांग्रेस, रामेश्वर शर्मा बोले- महात्मा गांधी का नाम अपने...

युवाओं और किसानों के लिए सुनहरा मौका: MP में शुरू हुई डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना