शिवपुरी में पैकेट वाला मैंगो जूस पीने से पिता की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Edited By Jagdev Singh, Updated: 17 May, 2020 05:53 PM

father dies drink pack mango juice shivpuri daughter s condition critical

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के नए बस स्टैंड इलाके में रविवार दोपहर पैकेट वाला मैंगो जूस पीने से एक पिता की मौत हो गई है, जबकि 13 साल की बेटी की हालत नाजुक है। निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की है जब अमृत विहार कॉलोनी...

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के नए बस स्टैंड इलाके में रविवार दोपहर पैकेट वाला मैंगो जूस पीने से एक पिता की मौत हो गई है, जबकि 13 साल की बेटी की हालत नाजुक है। निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की है जब अमृत विहार कॉलोनी निवासी मनोज सोनी (48) पैकेट वाला रस लेकर घर पहुंचे।

वहीं मनोज सोनी ने खुद और अपनी छोटी बेटी को यह पिलाया। उसी दौरान उन्हें खून की उल्टी होने लगी। आनन-फानन में सिद्धि विनायक अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर लोग अस्पताल में जमा हो गए है।

वहीं इस घटना की जानकारी लगने के बाद जिला प्रशासन के खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मनोज पड़ोस की ही एक दुकान से दिन में रोज खुद और बेटी के लिए पैकेट वाला मैंगो जूस खरीदकर ला रहे थे। रविवार को भी पड़ोसी की दुकान पर पहुंचे और पैकेट वाला मैंगो जूस लेकर घर आ गए। फिर मनोज ने खुद जूस पिया और अपनी बेटी को जूस पिलाया।

वहीं बेटी ने बताया है कि उसके पापा पड़ोस की दुकान से जूस लेकर आते थे। खाद्य विभाग के अधिकारी उक्त दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने कहा है कि उसने तो दुकान ही नहीं खोली और ना ही मनोज को कोई सामान दिया है। जबकि पड़ोसियों का कहना है कि दुकानें बंद होने के बाद भी दुकानदार पीछे के दरवाजे से सामान बेच रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!