फ्रिज बना बम! गेट खोलते ही धमाका, 14 साल के आर्यन का चेहरा उड़ा, 108 जगह टूटी हड्डियां

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Nov, 2025 02:25 PM

fridge turns into a bomb explosion as soon as the gate is opened

घर में रखे पुराने फ्रिज ने मासूम आर्यन मिश्रा की ज़िंदगी ही बदल दी।

कटनी। घर में रखे पुराने फ्रिज ने मासूम आर्यन मिश्रा की ज़िंदगी ही बदल दी। जैसे ही 14 वर्षीय आर्यन ने फ्रिज का दरवाज़ा खोला, ज़ोरदार धमाका हुआ। आवाज़ इतनी भयंकर थी कि पूरी गली दहल गई।
मां कमरे से दौड़ीं तो देखा—बेटा खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा है, चेहरा पूरी तरह फट चुका था। यह दृश्य देखकर मां वहीं बेहोश हो गईं।

पड़ोसी तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। दमोह नाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने लगातार ढाई घंटे तक सर्जरी की और आखिरकार बच्चे की जान बच गई।

डॉक्टरों ने बताया आर्यन के चेहरे की हड्डियां 108 जगह से क्रेक थीं, फिर भी उसका जीवन बचाना चमत्कार से कम नहीं। 8 नवंबर को बच्चे की हालत में सुधार हुआ और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया। जल्द ही वह बोलने भी लगेगा।

आर्यन के पिता, जो पुलिस विभाग में एएसआई हैं, ने बताया कि फ्रिज करीब 15 साल पुराना था। सोचा था जल्द नया ले लेंगे, लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया 

 सीख: पुराने या खराब फ्रिज में गैस लीक होने का खतरा बेहद ख़तरनाक हो सकता है। ऐसे उपकरणों को समय पर बदलें या सर्विस जरूर करवाएं — वरना ज़िंदगी दांव पर लग सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!