रीवा में विक्षिप्त युवती से गैंगरेप, घर के बाहर से बाइक पर उठा ले गए आरोपी...

Edited By meena, Updated: 04 Jul, 2022 11:47 AM

gangrape with a deranged girl in rewa

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत मानसिक रुप से कमजोर लड़की से तीन बाइक सवारों ने अपहरण कर गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि लड़की घर के बाहर घूम रही थी। उसी समय तीन युवकों ने बाइक से उसका किडनैप किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। घर से...

रीवा(सुभाष मिश्रा): रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत मानसिक रुप से कमजोर लड़की से तीन बाइक सवारों ने अपहरण कर गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि लड़की घर के बाहर घूम रही थी। उसी समय तीन युवकों ने बाइक से उसका किडनैप किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। घर से काफी देर गायब रहने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने लड़की को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, घटना 1 जुलाई की है। लड़की अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच तीन युवक आए और उनमें से दो युवक लड़की को बाइक पर बैठा कर ले गए। लड़की के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की तो एक पड़ोसी ने बताया कि 2 युवकों के साथ लड़की को बाइक पर जाते देखा था। पड़ोसी की बताई दिशा की ओर पुलिस गई तो वहां एक युवक मिल गया। पुलिस ने उस से आरोपियों के बारे में पूछताछ की सख्ती से पूछने पर युवक ने बताया कि दोनों उसे पन्नी गांव की ओर ले गए हैं। तभी पन्नी गांव के पास युवती बदहास में मिली। लड़की को बरामद कर सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (2 आई) का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

एसडीओपी मऊगंज नवीन दुबे ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे विक्षिप्त युवती अपने घर के बाहर घूम रही थी। इसी बीच एक बाइक में 3 युवक आए। जिन्होंने लड़की को देख एक दोस्त को उतार दिया और वहीं से 20 वर्षीय विक्षिप्त को बाइक में बैठाकर अपहरण कर लिए। इसके बाद तीन किलोमीटर दूर पन्नी गांव स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। लेकिन वारदात से पहले आरोपियों ने अपने एक साथी को युवती के गांव में उतारकर भूल कर दी। जब रात 12 बजे तक लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने गांव में तलाश शुरू की। इसी बीच पड़ोसियों ने कहा कि एक बाइक में तीन लड़के आए थे। जिन्होंने एक युवक को उतारा था। बल्कि युवती को बाइक में बैठाकर दो युवक कहीं ले गए है।

PunjabKesari

वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी नवनीत भसीन हरकत में आ गए। उन्होंने आरोपियों के साथी की मदद ली। इसके बाद युवती को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के परिजनों पर दबाव बनाया गया। तब कहीं जाकर गैंगरेप के आरोपी मोहित मिश्रा (22) और अंकित मिश्रा (24) निवासी पैपखार की शनिवार की रात गिरफ्तारी हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!