सस्ता हुआ सोना-चांदी! अक्षय तृतीय के बाद धड़ाम से गिरे दाम, जानें आज के ताजा भाव

Edited By meena, Updated: 20 Apr, 2026 03:54 PM

gold and silver get cheaper a bonanza for buyers check today s latest rates

सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों की कमजोर हाजिर मांग के कारण गिरावट दर्ज की गई और यह वायदा...

एमपी डेस्क : सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों की कमजोर हाजिर मांग के कारण गिरावट दर्ज की गई और यह वायदा कारोबार में 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध 1,310 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान कुल 1,119 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है। हाजिर बाजार में मांग में नरमी भी गिरावट की प्रमुख वजह रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,788.31 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

वहीं चांदी की बात करें तो सटोरियों के स्तर पर सौदे कम करने से सोमवार को चांदी का वायदा भाव 5,175 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध 5,175 रुपये यानी 2.01 प्रतिशत गिरकर 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान कुल 1,505 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और अपने सौदे घटाने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.54 प्रतिशत गिरकर 79.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने-चांदी की कीमतों में की ये है वजह

इस गिरावट का मुख्य कारण हाल ही में कीमतों में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली है। व्यापारी अक्सर तेज उछाल के बाद लाभ को भुना लेते हैं, जिससे अगले कुछ सत्रों में अस्थायी गिरावट आ सकती है। मजबूत अमेरिकी डॉलर का भी बाजार पर असर पड़ा, क्योंकि डॉलर में मूल्यांकित वस्तुएं विदेशी खरीदारों के लिए महंगी हो गईं। बाजार प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का भी पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं, जिससे सोने जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों का आकर्षण कम हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!