सोना-चांदी के दामों में बड़ा झटका! औंधे मुंह गिरे भाव, शोरूम जाने से पहले ताजा रेट जरूर जानें

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 01:50 PM

gold silver prices crash check jan 31 rates before buying

बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने और चांदी के दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी थी।

Gold Silver Price Today: बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने और चांदी के दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके सोने‑चांदी के भाव ने शादी‑विवाह और निवेश की प्लानिंग कर रहे लोगों को झटका दिया था। लेकिन अब खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शनिवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में जहां 9,660 रुपए तक की कमी आई है, वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 31 जनवरी के ताजा भाव मध्यप्रदेश के सर्राफा बाजारों में लागू हो गए हैं।

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद आई बड़ी गिरावट

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, डॉलर में उतार‑चढ़ाव और घरेलू मांग बढ़ने के कारण सोना‑चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि अब बाजार में ठहराव के संकेत मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल दामों में नरमी देखने को मिल रही है, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिली है।

31 जनवरी को सोने के ताजा भाव

मध्यप्रदेश के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम: 15,509 रुपए (कल 16,475 रुपए)

8 ग्राम: 1,24,072 रुपए (कल 1,31,800 रुपए)

10 ग्राम: 1,55,090 रुपए (कल 1,64,750 रुपए)

 यानी 10 ग्राम पर 9,660 रुपए की सीधी गिरावट

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम: 14,770 रुपए (कल 15,690 रुपए)

8 ग्राम: 1,18,160 रुपए (कल 1,25,520 रुपए)

10 ग्राम: 1,47,700 रुपए (कल 1,56,900 रुपए)

10 ग्राम पर 9,200 रुपए सस्ता हुआ सोना

चांदी के दाम भी लुढ़के

सोने के साथ‑साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सर्राफा बाजार में 1 किलो चांदी करीब 4 लाख 15 हजार रुपए में बिकती नजर आई, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत ज्यादा थी।

खरीदारों के लिए राहत की खबर

सोने‑चांदी के दामों में आई इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली है, जो लंबे समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहा, तो कीमतों में और उतार‑चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शोरूम जाने से पहले 31 जनवरी के ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!