कैसे ठाकुर हो?’ तंज से हुई रूह कंपा देने वाली हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Feb, 2026 08:11 PM

guna friend beheads pal over thakur joke

जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में हुई रूह कंपा देने वाली हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

गुना (मिस्बाह नूर): जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में हुई रूह कंपा देने वाली हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। साथ बैठकर शराब पी रहे साथी ने ही महज एक तंज से नाराज होकर रतीराम कुशवाह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के नेतृत्व में म्याना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी इन्द्रभान खंगार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि 4 फरवरी की सुबह मृतक रतीराम कुशवाह और गऊशाला की गाय चराने वाला आरोपी इन्द्रभान खंगार एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नशे की हालत में रतीराम ने इन्द्रभान को और अधिक शराब पीने के लिए उकसाते हुए उस पर तीखा तंज कसते हुए कहा: "तुम कैसे ठाकुर हो?" रतीराम की यह बात इन्द्रभान को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया और पास ही रखी कुल्हाड़ी से रतीराम की गर्दन पर वार कर उसे धड़ से अलग कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंकित सोनी ने एसडीओपी विवेक अष्टाना और म्याना थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरवार को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने पेशेवर दक्षता दिखाते हुए संदेह के आधार पर ग्राम भदौरा निवासी इन्द्रभान पुत्र अमानसिंह खंगार को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने नशे में की गई वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी और उसके खून से सने कपड़े जब्त कर लिए। इस अंधे कत्ल का महज 12 घंटे में पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरवार, रचना खत्री और उनकी पूरी टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!