केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर

Edited By meena, Updated: 14 Sep, 2019 05:46 PM

haryana cm manohar lal khattar in mp

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आर्य नगर मुरार स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता शारदा देवी तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त...

ग्वालियर(अकुंर जैन): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आर्य नगर मुरार स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता शारदा देवी तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हरियाणा राज्य के प्रभारी हैं। केंद्रीय मंत्री तोमर की माता का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था, लिहाजा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर शोक संवेदना प्रकट करने राजनेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी। 

PunjabKesari

वही मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की माता के देहांत पर दुख प्रकट किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अरूण यादव ने कमलनाथ सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार में हुए व्यापमं जैसे महाघोटालों पर कहा कि सरकार इन्हें उजागर कर जनता के सामने लाएगी औऱ दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!