SSP का कड़ा एक्शन: हेड कांस्टेबल और आरक्षक सस्पेंड, गांजा तस्कर से अवैध उगाही में गिरी गाज

Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2026 06:57 PM

head constable and constable suspended for extorting money from a ganja smuggler

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गांजा तस्कर से अवैध उगाही के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। एसएसपी रजनीश सिंह ने यह बड़ी कार्रवाई की है...

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गांजा तस्कर से अवैध उगाही के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। एसएसपी रजनीश सिंह ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर के नाबालिग बेटे को छोड़ने की एवज में हेडकांस्टेबल प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर ने 80 हजार रुपये लिया था।

 

जानकारी के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने रानीसागर गांव में दबिश दी। छापेमारी के दौरान तस्कर फरार हो गया, लेकिन उसका 13 वर्षीय नाबालिग बेटा पुलिस के हाथ लग गया। इसके साथ ही घर से एक गांजा का पौधा और करीब 500 ग्राम गांजा भी मिला। इस दौरान पुलिस टीम तस्कर के नाबालिग बेटे को पकड़कर थाने ले आई। टीआई नरेश चौहान ने नाबालिग को पकड़ने का कारण पूछा और उसे छोड़कर उसके पिता को पकड़ने के निर्देश दिए।

 

आरोप है कि टीआई के निर्देश के बाद हेडकांस्टेबल और आरक्षक ने नाबालिग को छोड़ दिया, लेकिन इसी दौरान तस्कर के परिजनों से 80 हजार रुपये की अवैध वसूली कर ली। हालांकि, टीआई नरेश चौहान ने अवैध लेनदेन की जानकारी से इनकार किया है।

जैसे ही अवैध वसूली की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को मिली, उन्होंने टीआई से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने हेडकांस्टेबल प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही टीआई से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस मामले के बाद पुलिस अफसरों की निगरानी और सुपरविजन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!