दिग्गज मंत्री का बड़ा बयान: मुस्लिम हमें काफिर कहते हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो, लाड़ली बहना का पैसा भी मत लो

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jun, 2026 03:32 PM

heated politics in mp after minister s sharp remark

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। इंदौर में आयोजित एक विकास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण और सरकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखते हुए तीखे अंदाज में टिप्पणी की।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य सभी नागरिकों के लिए किए जाते हैं, चाहे वे किसी भी समुदाय से हों। इसी दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुछ मुस्लिम  भाई हमको काफिर बोलते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई उन्हें ऐसा मानता है, तो फिर उनके द्वारा बनाई गई सड़कों और विकास कार्यों का उपयोग न करे।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं सभी वर्गों के लिए हैं और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। उनका कहना था कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सरकार की मूल नीति है और इसी आधार पर विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्य जनता के हित में लगातार जारी रहेंगे, चाहे किसी भी प्रकार का राजनीतिक समर्थन मिले या न मिले। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की सेवा करना है और सरकार इसी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन कर रहे हैं, जिनकी कुल लागत करोड़ों रुपये है। इन कार्यों में सड़क, बुनियादी ढांचे और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि होने को अपने लिए सम्मान की बात बताया और कहा कि जनता की सेवा करना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है। यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और अलग-अलग स्तरों पर इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!