सड़क हादसे में मदद कीजिए, पाइए ₹25 हजार इनाम! MP पुलिस का ‘जीवन रक्षक’ अभियान शुरू

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Apr, 2026 01:57 PM

help in a road accident and get a reward of 25 000

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के आंकड़ों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने  'जीवन रक्षक' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर बड़े...

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के आंकड़ों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने  'जीवन रक्षक' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर बड़े इनाम की घोषणा की गई है। वहीं, डॉक्टरों की एक विशेष टीम लोगों को प्रशिक्षित कर रही है।  

यातायात पुलिस ने जिले में सबसे ज्यादा सड़क हादसे वाले स्थानों को चिन्हिंत किया है। इसके लिए करीब 20 ब्लैक स्पॉट पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन जगहों के लोगों को सीपीआर और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए अलग-अलग डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। ताकि, हादसे के तुरंत बाद घायल को सही प्राथमिक उपचार मिल सके। स्थानीय लोगों को फर्स्ट एड किट भी वितरित की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सहायता करने वाले व्यक्ति से अनावश्यक पूछताछ नहीं की जाएगी और न ही उसे किसी प्रकार की कानूनी परेशानी में फंसाया जाएगा।

इस अभियान के तहत सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर बड़े इनाम की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री राहगीर योजना के तहत, अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है, तो उसे 25 हजार तक का नकद इनाम दिया जाएगा।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!