गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, बीजेपी पर आरोप लगाना ही कांग्रेस का प्रचार है

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 15 Oct, 2020 08:04 PM

home minister narottam mishra is taunting the congress

ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है, कि बीजेपी पर आरोप लगाना ही कांग्रेस का चुनाव प्रचार बचा है। वह कभी अपनी 15 महीनों की उपलब्धियां भी तो बताएं, उन्हों ...

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है, कि बीजेपी पर आरोप लगाना ही कांग्रेस का चुनाव प्रचार बचा है। वह कभी अपनी 15 महीनों की उपलब्धियां भी तो बताएं, उन्होंने कहा कि वर्तमान में कमलनाथ जी ही कांग्रेस हैं। बाकी कोई नहीं बचा है। ग्वालियर चंबल संभाग में कभी डॉक्टर गोविंद सिंह के पी सिंह अशोक सिंह नेता हुआ करते थे लेकिन आजकल यह सिंह पता नहीं किस मांद में विश्राम कर रहे हैं। दतिया एसपी कलेक्टर की कांग्रेस द्वारा शिकायत करने और चुनाव आयोग द्वारा उन्हें हटाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें कांग्रेस की शिकायत पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यदि हम आपत्ति करेंगे तो कांग्रेस सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाएगी,इस तरह की शिकायतें कर के कांग्रेस हार के बहाने खोज रही है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, COngress, BJP, Gwalior

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कहा कि मुझे उनके बयान पर कोई आपत्ति नहीं है हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही गरीब परिवार से आते हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन कांग्रेस अपना देखे, उनके बड़े घरों के लोग की मानसिकता कितनी नीचे आ गई है। कांग्रेस द्वारा सत्ता परिवर्तन मैं खरीद फरोख्त के आरोपों पर कहा है कि आदिकाल से सत्ता का हस्तांतरण इसी तरीके से होता आया है, जब कांग्रेस ने हमारे दो विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराई थी तभी मैंने कह दिया था कि शुरुआत कांग्रेस ने की है खत्म बीजेपी करेगी। उज्जैन में हुई घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी राज में माफिया राज बढ़ने के आरोपों पर कहा कि जो लोग माफिया राज को खत्म करने की बात करते हैं उन्होंने केवल जीतू सोनी के भवन तोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया था, ना जीतू सोनी और ना छावड़ा को पकड़ पाए थे। हमारी सरकार थी जो उन्हें पकड़ कर लाए। हमारे सरकार में कोई माफिया नहीं पनपा, यह सब उनके 15 महीने के दौरान ही पनपे माफिया हैं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लगते हैं कि हम विपक्ष खत्म करना चाहते हैं हम आखिर विपक्ष क्यों खत्म करेंगे हमें विपक्ष में स्टार प्रचारक के तौर पर राहुल गांधी जैसा नेता मिला है, बीजेपी ही है जिसके कारण देश भर के तमाम दल एक मंच पर आकर खड़े हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!