पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की हुई मौत, खेत में काट रहे थे चारा..
Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Sep, 2024 06:37 PM

पन्ना जिले में अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी और तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी और तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा, इस दौरान रैपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले सगोनी गांव में मंगलवार की शाम को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई आपको बता दें की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सगोनी के रहने वाले भगोना और उनकी पत्नी हल्की बाई अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे।
अचानक बारिश शुरू हो गई थी दोनों खेत में ही रुक गए इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों लोग बिजली की चपेट में आ गए, मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Story

सिवनी में सनसनीखेज वारदात: खेतों के बीच बने मकान से मिले पति-पत्नी के झुलसे हुए शव

पत्नी की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश... सांप का काटना बताई वजह, पोस्टमार्टम में खुला राज; आरोपी...

BJP पार्षद पति पर मामला दर्ज, बर्थडे पर तलवार से केक काटना पड़ा मंहगा; Video वायरल

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 3 महीने बाद जमीन में दफन मिला शव

प्रेमिका से अवैध संबंध में था पति! शक के बीच पत्नी ने किया खौफनाक कांड, मामला जान उड़े होश

बड़ा कांड! होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड संग था पति, पत्नी ने दोनों को रंगे हाथों दबोचा; Video वायरल

Heavy Rainfall Warning: अगले 24 घंटे भारी, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली...

मंदिर गई महिला की करंट लगने से मौत, टूटे बिजली के तार ने ली जान

11वीं में पढ़ने वाले बच्चे ने 18लोगों को काटा, 3 साल पहले आवारा कुत्ते ने काटा था,स्कूल और...

प्रेमी संग अवैध संबंध बना रही थी पत्नी... आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखलाया पति, किया बड़ा कांड;...