IAS संस्कृति जैन ने ग्रहण किया भोपाल निगम कमिश्नर का पदभार, कह दी ये बड़ी बात!

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Oct, 2025 01:59 PM

ias sanskriti jain assumed charge as bhopal municipal corporation commissioner

मध्य प्रदेश के भोपाल नगर निगम की नई कमिश्नर संस्कृति जैन ने रविवार को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल नगर निगम की नई कमिश्नर संस्कृति जैन ने रविवार को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन हाल ही में सिवनी कलेक्टर के पद से ट्रांसफर होकर आई हैं। भोपाल नगर निगम के कमिश्नर का पद एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी है, जो कई स्तरों पर चुनौतियों से भरा होता है। राजधानी होने के कारण भोपाल का प्रबंधन सिर्फ शहरी सुविधाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह राज्य के समग्र प्रशासनिक ढाँचे का भी प्रतिनिधित्व करता है।

सबसे बड़ी चुनौती शहरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है। साफ़-सफाई, ट्रैफ़िक नियंत्रण, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, सीवेज सिस्टम और झीलों की देखभाल जैसे कार्यों की निगरानी कमिश्नर के अधीन होती है। तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण के कारण इन सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे दबाव और ज़िम्मेदारी दोनों बढ़ते हैं।

इसके अलावा, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण, और नगरीय विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करना भी कमिश्नर की प्रमुख ज़िम्मेदारियों में शामिल है। उन्हें राजनीतिक दबाव, संसाधनों की कमी और प्रशासनिक अड़चनों का भी सामना करना पड़ता है।

देखने वाली बात होगी कि संस्कृति जैन अपने प्रशासनिक अनुभव का किस तरह इस्तेमाल करती हैं और जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!