MP के इस गांव में लोहे की जाली में कैद बाबा साहब की प्रतिमा, संत रविदास जयंती पर ग्रामीण खुद बने पहरेदार, जानें पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2026 12:38 PM

in chhatarpur baba saheb s statue is enclosed in an iron cage

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा चोरी के बाद ग्रामीणों ने खुद संभाली सुरक्षा, जाली-कैमरे में कैद हुई आस्था। वहीं संत रविदास जयंती पर गांव में

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा चोरी के बाद ग्रामीणों ने खुद संभाली सुरक्षा, जाली-कैमरे में कैद हुई आस्था। वहीं संत रविदास जयंती पर गांव में उत्सव का माहौल है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत बारी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में है। बीते 10 मार्च 2025 को गांव में 18 इंच ऊंची पत्थर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन 12 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने प्रतिमा चोरी कर ली। घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया था। घटना के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई की थी। ग्रामीणों के विरोध और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल नई प्रतिमा स्थापित करवाई। इस बार करीब ढाई फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शुरुआती दिनों में जवानों की निगरानी रही, लेकिन समय के साथ प्रशासनिक निगरानी कम होती गई।

PunjabKesari

अब ग्रामीणों ने उठाया जिम्मा

गांव के लेखराम, दिनेश, पृथ्वीराज और विजय अहिरवार ने बताया कि पिछले साल प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद यह मामला उनके लिए आस्था और सम्मान का प्रश्न बन गया। इसी के चलते समाज के लोगों ने मिलकर करीब ढाई लाख रुपए का चंदा इकट्ठा किया और प्रतिमा के चारों ओर मजबूत जाली और बैरिकेट्स लगवाए। प्रतिमा अब सीसीटीवी और सुरक्षा जाली के घेरे में रहती है।

PunjabKesari

हाईटेक सुरक्षा

10×10 फीट का सुरक्षा कवच, हाईटेक इंतजाम
प्रतिमा के चारों ओर 10 बाय 10 फीट का लोहे का जालीदार पिंजरा
360 डिग्री सेंसर युक्त हाईटेक कैमरा
100 मीटर के दायरे में किसी की हलचल पर अलर्ट
कैमरे गांव के 3-4 लोगों के मोबाइल से जुड़े
एक कैमरा सीधे थाने से भी कनेक्ट
ग्रामीणों का कहना है कि कैमरे का इंटरनेट और रखरखाव का खर्च भी समाज के लोग खुद उठा रहे हैं।

PunjabKesari

प्रशासन से नाराजगी, मांगें साफ

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन ने स्थायी समाधान और विकास पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि चुनाव के समय करोड़ों खर्च होते हैं, लेकिन बाबा साहब की प्रतिमा की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार आगे नहीं आती।

PunjabKesari

जयंती पर एकजुटता का संदेश

आज संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती पर गांव में हर्षोल्लास का माहौल है। ढोल-नगाड़ों और कार्यक्रमों के बीच ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि बाबा साहब की प्रतिमा केवल पत्थर नहीं, बल्कि उनके स्वाभिमान और अधिकारों का प्रतीक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!