गोलियों से गूंज उठा मुक्तिधाम! अंतिम संस्कार में आए लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे समेत 2 घायल

Edited By meena, Updated: 07 Jan, 2026 08:54 PM

in guna indiscriminate firing occurred at a funeral injuring two people inclu

गुना जिले का खैजरा गांव पारदियों की रंजिश के चलते एक बार फिर गोलियों की धमक से गूंज उठा...

गुना (मिस्बाह नूर): गुना जिले का खैजरा गांव पारदियों की रंजिश के चलते एक बार फिर गोलियों की धमक से गूंज उठा। बुधवार को एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग करने की जानकारी सामने आ रही है। इस सनसनीखेज वारदात में एक महिला और नाबालिग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी सामने आई है कि धरनावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पारदी बाहुल्य गांव में बीमारी से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे उसके रिश्तेदार मोर बाई पत्नी संग्राम पारदी सहित दर्जनों लोग पहुंचे थे। इसी दौरान खेतों में छिपे बैठे कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग करना शुरु कर दिया। इस गोलीबारी में 40 वर्षीय मोर बाई को गोली लगी है, जबकि एक नाबालिग को भी छर्रे लगने से वह मामूली रूप से घायल हुआ है। मोर बाई के परिजनों ने दावा किया है कि गोली चलाने वाले पारदी समुदाय के कई लोग थे। जिन्हें उन्होंने पहचान लिया है।

PunjabKesari

बताया गया है कि उन्होंने सितंबर महीने में ही मोर बाई के देवर और संग्राम के भाई खेरू पारदी की खेत में भैंस घुसने के विवाद को लेकर हत्या कर दी थी। तब से दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनते ही झागर पुलिस चौकी से संपर्क किया, लेकिन पुलिस काफी देर तक मौके पर ही नहीं आई। जबकि आरोपी लगातार मौके पर ही खड़े होकर धमकियां देते रहे और फायरिंग करते रहे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोर बाई को गंभीर घायल अवस्था में गुना लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दूसरी ओर इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन धरनावदा थाना क्षेत्र के खैजरा में सामने आई इस घटना ने पारदी बाहुल्य इस गांव में गुटीय संघर्ष बरकरार रहने की पुष्टि जरूर कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!