दलितों के साथ इतनी ज्यादती हो रही है कि उनके हक तो छोड़िए, उनका जिंदा रहना भी मुश्किल हो गया है-फूल सिंह बरैया

Edited By Desh sharma, Updated: 12 Jan, 2026 09:48 PM

it has become difficult for dalits to even survive  phool singh baraiya

भोपाल डिक्लेरेशन -2 को लेकर कांग्रेस ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह और फूल सिंह बरैया ने इस मौके पर दलित हितों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

भोपाल (इजहार खान): भोपाल डिक्लेरेशन -2 को लेकर कांग्रेस ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह और फूल सिंह बरैया ने इस मौके पर दलित हितों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

दलितों का जिंदा रहना भी मुश्किल हो गया है-फूल सिंह बरैया

इस मौके पर फूल सिंह बरैया ने कहा कि आज भोपाल डिक्लेरेशन 2 की जरुरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि भोपाल डिक्लेरेशन 1 में तो फायदा हुआ था लेकिन सरकार बदलने पर इसे खत्म कर दिया गया। हम एससी एसटी के लोगो को उनके अधिकार दिलाना चाहते हैं, आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन सब छीन जा रहा है।

खेत खलिहानों, दफ्तरों में SC-ST के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है जैसा जानवरों के साथ भी नहीं होता

बरैया ने कहा कि दलितों के साथ इतनी ज्यादती हो रही है कि उनके हक तो छोड़िए, उनका जिंदा रहना भी मुश्किल हो गया है। खेत खलिहानों से लेकर दफ्तरों तक में SC-ST के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है जैसे जानवरों के साथ भी वैसा नहीं होता है। लिहाजा हम इनके हकों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इसलिए हम डिक्लेरेशन 2 में फिर हकों को बचाने के लिए खड़े हो रहे हैं।

भोपाल डिक्लेरेशन बैठक में बोले दिग्विजय सिंह

वहीं इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि  इमरजेंसी के समय इंदिरा गांधी ने SC-ST  को पेट्रोल पंप एजेंसी दी, खेती के पट्टे दिए, अर्जुन सिंह के कार्यकाल में जमीनें दी गई। दिग्विजय सिंह से कहा कि अब समय आ गया है कि जेन ज़ी का विचार क्या है ,वो क्या चाहते हैं उनसे चर्चा  होनी चाहिए । भोपाल डिक्लेरेशन 2 पर काम करना है । दिग्गी ने कहा कि 13 जनवरी 2027 को भोपाल 2 डिक्लेरेशन होगा, भारतीय संविधान और लोकतंत्र को खतरा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!