Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jul, 2026 05:30 PM

दतिया में सियासी घमासान तेज हो चुका है, दोनों पार्टियां एक दूसरे को धूल चटाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच दोनों दलों के लिए अपने-अपने नेताओं के बयान और रुख भी चिंता का सबब बने हुए हैं।
(दतिया): दतिया में सियासी घमासान तेज हो चुका है, दोनों पार्टियां एक दूसरे को धूल चटाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच दोनों दलों के लिए अपने-अपने नेताओं के बयान और रुख भी चिंता का सबब बने हुए हैं। जहां बीजेपी से टिकट कटने के बाद नरोत्तम समर्थकों ने बवाल किया था वहीं कांग्रेस के बड़े नेता अवधेश नायक के बोल भी पार्टी के सांसत में डाल रहे औऱ उनके रुख से साफ है कि वो बड़ा फैसला ले सकते हैं।
दिग्विजय सिंह पर हमलावर हैं नायक
अवधेश नायक ने कहा-टिकट कटने का काफी दुख है क्योंकि मैने मेहनत की थी, मैं सबसे ज्यादा इस बात से आहत हूं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम भेजने के बावजूद दिग्विजय सिंह द्वारा मेरे नाम को कटवा दिया गया। वैसे दिग्विजय सिंह उनके पिता समान है लेकिन 2023 में भी उन्होंने मेरा टिकट कटवाया था।
दतिया से जिस प्रत्याशी को पार्टी ने टिकट दिया है उनका दतिया से कोई लेना-देना नहीं है। उनका हमेशा से कार्यक्षेत्र सेंवढ़ा रहा है। लेकिन, दिग्विजय सिंह ने लॉबिंग कर उन्हें टिकट दिलवा दिया। यदि टिकट राजेंद्र भारती के परिवार में किसी को देते तो मुझे आपत्ति नहीं होती। इस लॉबिंग से मुझे ठेस पहुंची है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भी बयान
दतिया उपचुनाव के सियासी संग्राम में कांग्रेस नेता अवधेश नायक काफी सुर्खियों में हैं। उनके बयानों से कांग्रेस में वैसे ही हलचल है और वो कह भी चुके हैं कि वो समर्थकों से बात करके ही आगे का कदम उठाएंगे।
अवधेश ने कहा है कि भाजपा की ओर से प्रस्ताव मिला है,और मैं कोई भी फैसला ले सकता हूं। वहीं दूसरी ओर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भी बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा है कि अवधेश का भविष्य भाजपा में ही है। लिहाजा दतिया से कांग्रेस से टिकट कटने के कारण अवधेश दिल से काफी नाखुश हैं औऱ कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।