जीतू पटवारी का BJP सरकार पर तीखा हमला, बोले- 'मोहन राज' में कानून का नहीं, अहंकार का शासन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2026 11:52 AM

jitu patwari launched a scathing attack on the bjp government saying

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में अब 'कानून का राज' नहीं, बल्कि 'मोहन राज' के नाम पर सत्ता का खुला दुरुपयोग और अराजकता चल रही है। पटवारी ने कहा कि हाल ही में...

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में अब 'कानून का राज' नहीं, बल्कि 'मोहन राज' के नाम पर सत्ता का खुला दुरुपयोग और अराजकता चल रही है। पटवारी ने कहा कि हाल ही में हुए सड़क दुर्घटना में विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र द्वारा निर्दोष लोगों को थार वाहन से कुचलने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। लेकिन उससे भी अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि जब कानून ने अपना काम करना शुरू किया, तो स्वयं विधायक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकाने और उनकी 'औकात' बताने पर उतर आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं में कानून का भय समाप्त हो चुका है और यह केवल एक व्यक्ति का अहंकार नहीं, बल्कि पूरे शासन तंत्र की विफलता का परिणाम है। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल किया कि क्या प्रदेश में सरकार चल रही है या सकर्स, और क्या भाजपा विधायक व उनके परिजन कानून से ऊपर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष तब तक चुप रहता है जब तक मामला शांत रहता है, लेकिन जैसे ही कानून का शिकंजा कसता है, भाजपा नेता प्रशासन पर दबाव बनाने लगते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नए भारत' के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह वही नया भारत है, जहां सत्ता के नशे में चूर नेता आम जनता को कुचलते भी हैं और फिर कानून को धमकाते भी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में चार प्रमुख मांगें रखीं जिसमें विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को धमकाने और अभद्र भाषा के प्रयोग पर स्नढ्ढक्त्र दर्ज कर कड़ी कारर्वाई की जाए। उनके पुत्र द्वारा किए गए सड़क हादसे की न्यायिक जांच कर कठोर सजा दी जाए। मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब दें। पुलिस अधिकारियों को राजनीतिक दबाव से मुक्त कर निष्पक्ष कारर्वाई की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। पटवारी ने अंत में कहा कि कांग्रेस पाटर्ी जनता के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!