कमलनाथ सरकार ने तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को किया टैक्स फ्री

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2020 11:01 AM

kamal nath government made taapsee pannu s film thappad tax free

मध्य प्रदेश की कमलनाख सरकार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश में यह फिल्म तीन माह के लिए SGST टैक्स फ्री रहेगी। फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही...

इंदौर: मध्य प्रदेश की कमलनाख सरकार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश में यह फिल्म तीन माह के लिए SGST टैक्स फ्री रहेगी। फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। 28 फरवरी से 27 मई 2020 तक फिल्म को टैक्स से छूट रहेगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म की रिलीजिंग शुक्रवार को होने वाली है।

PunjabKesari

वाणिज्यिक कर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह फिल्म घरेलु हिंसा पर आधारित है यही वजह है कि इसके एसजीएसटी से छूट दी गई है। अधिकारी ने कहा कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को फिल्म के टिकट पर एसजीएसटी नहीं लेने के लिए कहा गया है। वर्तमान में, फिल्म टिकट पर 9% की दर से 18% जीएसटी - एसजीएसटी और सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

PunjabKesari

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि कमलनाथ सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया हो इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को भी टैक्स फ्री किया था। जिस पर जमकर सियासत हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!