Salman Khan के साथ फिल्म 'रेडी' में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस का निधन, कैंसर से हार गईं जिंदगी की जंग

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 03:29 PM

actress praveena deshpande who worked with salman khan in ready passes away

फिल्म और टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है

रायपुर: फिल्म और टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे (Praveena Deshpandey) का कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रायपुर में जन्मी, इस फिल्म से मिली थी पहचान... 

बहुत कम लोगों को पता था कि प्रवीणा चौबे कॉलोनी, रायपुर की रहने वाली थीं। उनका बचपन और युवावस्था रायपुर में ही बीता। शादी के बाद वे मुंबई शिफ्ट हो गईं, लेकिन रायपुर से उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहा। वर्ष 2020 में एक कार्यक्रम के सिलसिले में रायपुर आईं प्रवीणा ने बातचीत में कहा था कि रायपुर की यादें हमेशा उनके साथ रहती हैं। यहां की कनेक्टिविटी, लोगों की सौम्यता और अपनापन उन्हें बेहद प्रिय था। प्रवीणा ने अपने करियर में 150 से ज्यादा एड फिल्मों, कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म Ready में भी अभिनय किया था। कॉलेज के दिनों में महाराष्ट्र मंडल के नाटक 'Thank You Mr. Glard' से उन्हें पहचान मिली थी, जिसमें उन्हें पूरे मध्यप्रदेश में बेस्ट एक्ट्रेस का प्रथम पुरस्कार मिला था।

इस फेमस धारावाहिक में भी किया था काम
मुंबई में उन्होंने सबसे पहले ‘Hip Hip Hurray’ के लिए ऑडिशन दिया और चयनित हुईं। दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘Bandhan’ में उन्होंने 250 से अधिक एपिसोड में अभिनय किया। इसके अलावा करीब 20 से ज्यादा सीरियल्स और फिल्मों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाएं रहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनके बच्चे छोटे थे, तब उन्होंने करियर से ब्रेक लिया क्योंकि परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उनका मानना था कि खासकर 15 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी होती है। प्रवीणा देशपांडे का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी यादें और उनका काम हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!