Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 08:43 PM

विदिशा ज़िले में नगर पालिका के सभागार में साधारण सभा अखाड़ा बनकर रह गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे दो पार्षद प्रतिनिधियों में जमकर हाथापाई हुई अफरातफरी का माहौल बन गया....
विदिशा : विदिशा ज़िले में नगर पालिका के सभागार में साधारण सभा अखाड़ा बनकर रह गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे दो पार्षद प्रतिनिधियों में जमकर हाथापाई हुई अफरातफरी का माहौल बन गया। दरअसल, विकास कार्यों और निर्माण के एजेंडे को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते जंग का मैदान बन गई और दोनों नेता हाथापाई पर उतर आए। पार्टी नेताओँ की आतंरिक कलह से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

विकास के एजेंडे पर बहस और शुरु हो गया विवाद
बैठक में शहर के निर्माण कार्यों और विकास की रूपरेखा पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सूर्यवंशी और धर्मेंद्र सक्सेना ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरु कर दिए। मामूली बहस तकरार में बदल गई और देखते ही देखते दोनों नेता एक दूसरे पर बुरी तरह टूट पड़े। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों प्रतिनिधियों के बीच सदन के अंदर ही एक दूसरे से हाथापाई की।
बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला
सभागार में अचानक हुए इस हंगामे से सभापति और अन्य पार्षद भी हैरान रह गए। बीच बचाव करते हुए अन्य पार्षदों ने दोनों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। इस हंगामे के कारण बैठक की कार्यवाही काफी देर तक बाधित रही। दोनों प्रतिनिधि के बीच सरेआम हुए इस विवाद के बाद अब नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जनता इसे पार्टी की आतंरिक कलह के रुप में देख रही है। हालांकि फिलहाल सब की नजरें हाईकमान पर टिकी है कि इस मामले में क्या एक्शन लिया जाएगा।