निवाड़ी में किसान पर शेर का हमला, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर

Edited By Devendra Singh, Updated: 14 Mar, 2022 04:31 PM

lion attacked farmer in niwari

निवाड़ी में खेत पर फसल काट रहे किसान पहलवान सिंह पर शेर ने हमला कर दिया। घायल किसान को झांसी के लिए रेफर किया गया है।

निवाड़ी (कृष्ण कांत बिरथरे): मध्य प्रदेश के निवाड़ी में खेत पर फसल काट रहे किसान पहलवान सिंह कुशवाह पर शेर ने हमला बोल दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। शेर के हमले से किसान के सर समेत शरीर के कई अंगों में चोटें आई है। वहीं किसान पहलवान सिंह कुशवाह को  प्राथमिक उपचार के बाद, मेडीकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।

फसल काटने के दौरान शेर का हमला 

दरअसल यह पूरा मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के चिकटा गुलैदा गांव का है। यहां अपने खेत पर फसल काट रहे किसान पहलवान सिंह कुशवाह पर शेर ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि किसान के शोर मचाने और चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर शेर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल किसान पहलवान सिंह कुशवाह को 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर लाया गया। यहां घायल किसान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!