MP News: लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई , पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा...
Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Apr, 2024 11:13 AM

नरसिंहपुर जिले में 4 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 4 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। आपको बता दें कि मामला तेंदूखेड़ा के कचरा कोना गांव का है। किसान देवेंद्र पटेल से नामांतरण के मामले में पटवारी नंदकिशोर कौरव ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान लोकायुक्त टीम के पास पहुंचा और इस पूरे मामले की जानकारी दी।
जिसके बाद जब पटवारी किसान से 4 हजार रुपए की पहली किस्त ले रहा था। तब लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आपको बता दें कि पटवारी किसान से गाडरवारा के शासकीय अस्पताल रोड़ पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
इस मामले में लोकायुक्त टीम का कहना है कि पीड़ित किसान देवेंद्र पटेल से जमीन नामांतरण के नाम पर पटवारी रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत पर पटवारी को पकड़ लिया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी पटवारी से पूछताछ की जा रही है।
Related Story

MP के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! DPI ने अभी-अभी जारी किया नया आदेश

MP पुलिस पर गिरी गाज! एक साथ चार पुलिसकर्मी निलंबित, लगा गंभीर आरोप; एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

MP Weather Alert: CM मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट, भारी बारिश को लेकर दिए सख्त निर्देश

10 हजार रुपए रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ा, शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर मांगी थी...

सागर शराबकांड पर भड़के जीतू पटवारी, सरकार से पूछा- कब जागेगी सरकार?

MP BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, SC मोर्चा में 56 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, यहां देखें नाम

देर रात जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 24 जुआरी रंगे हाथ पकड़े, लाखों का माल जब्त

जन्माष्टमी पर ड्राई डे में शराब बेच रहा था कांग्रेस नेता, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा; चुनाव में मिला...

MP पुलिस पर गिरी गाज! थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक लाइन अटैच, लगा गंभीर आरोप; SP की कार्रवाई से...

MP Police में बड़ा फेरबदल, अचानक 11 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी