Lover murder: प्रेमी की हथौड़े से कुचलकर हत्या, पत्नी और युवक को 'आपत्तिजनक' हालात में देखकर बेकाबू हुआ पति

Edited By Devendra Singh, Updated: 14 May, 2022 05:53 PM

lover murder by husband in indore

पुलिस ने पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चरित्रशंका में युवक की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर (सचिन बहरानी): प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने प्रेमी की बेरहमी से हथौड़े से सर कुचलकर हत्या कर दी। जब पुलिस ने मामले में आरोपी के बच्चों से पूछताछ की तब हत्या का खुलासा हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल शनिवार दोपहर थाना प्रभारी के अनुसार मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के सोलंकी नगर में युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी तुकाराम को गिरफ्तार किया है।

पत्नी और युवक को आपत्तिजनक हालात में देखकर बेकाबू हुआ पति 

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ कि तुकाराम की पत्नी से मृतक रामकृष्ण सिंह के अवैध संबंध थे। पति मजदूरी के लिए बाहर गया था। जब घर आकर देखा तो दोनों को  आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद गुस्साए पति ने मौका पाकर देर रात घर के बाहर सो रहे रामकृष्ण सिंह की हथौड़े से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी के बच्चों से पूछताछ में पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामकृष्ण सिंह खुद को आरोपी की पत्नी का मुंह बोला भाई बताता था। घटना की असल वजह चारित्रशंका सामने आई है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!