MP Top ten news Today: 'देख रहा है न विनोद, कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति करने लगे: शिवराज, नाबालिग से शादी के लिए मुस्लिम ने छुपाई पहचान

Edited By Devendra Singh, Updated: 08 Aug, 2022 06:21 AM

madhya pradesh top ten news till 6 august

सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए मध्य प्रदेश की दिनभर की 10 बड़ी खबरें...

'देख रहा है न विनोद, कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति करने लगे

CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल (cm twitter handle mp) पर ट्वीट करते हुए लिखा है "देख रहा है ना बिनोद यह कांग्रेसी (congress) अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं" जहां एक पीएम नरेंद्र मोदी (pm modi) लगातार घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं और अभियान के प्रति काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं।  

डबरा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जनपद पंचायत डबरा के जनपद सदस्यों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शहर के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया जिसने जनपद के नवनिर्वाचित सदस्यों अध्यक्ष उपाध्यक्ष को जनपद पंचायत के सीईओ ने संविधान के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

दतिया में लघु भारत के हो रहे हैं दर्शन- नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने गृह ग्राम दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं हनुमत कथा का आयोजन करवाया है। कार्यक्रम का आयोजन जिले के स्टेडियम ग्राउंड में किया गया। यह आयोजन 3 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा 3 अगस्त को विशाल कलश यात्रा नगर में निकाली गई

शपथ ग्रहण कार्यक्रम से एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने ली शपथ

रतलाम में कांग्रेस के 15 पार्षदों ने शपथ कार्यक्रम से एक दिन पहले ही शपथ ग्रहण कर ली। पार्षदों ने नगर सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्षदों को शपथ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने दिलाई।

घरों में खाना बनाने वाली महिला के साथ दुष्कर्म, ओमी तोमर फरार

ग्वालियर में ओमी तोमर नाम के युवक ने काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ओमी तोमर की तलाश कर रही है। लेकिन 'राजनीतिक रसूक' के कारण आरोपी ओमी तोमर पुलिस की पहुंच से दूर है।

पृथ्वीपुर नगर परिषद में BJP का 42 साल का सूखा खत्म

निवाड़ी में आखिर भारतीय जनता पार्टी का वनवास खत्म हुआ। 42 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद पृथ्वीपुर में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई। जी हां हम बात कर रहे हैं 

हिंदू नाबालिग लड़की से शादी के लिए मुस्लिम युवक ने छुपाई पहचान

इंदौर (indore) के शिप्रा थाना क्षेत्र में लव जिहाद (new love jihad case in indore) का मामला आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस (indore police) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिक लड़की (minor girl) की शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन के निनोरा टोल पर टैक्स मांगने पर विवाद

उज्जैन से इंदौर रोड स्थित निनोरा टोल पर दबंगों ने व्यावसायिक वाहन का टोल शुल्क न देने पर टोल कर्मचारी के साथ झूम्मा झटके और जान से मारने की धमकी टोल कर्मचारी को दी जिसके बाद टोल प्रबंधन ने नानाखेड़ा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया है।

इंदौर में पति-पत्नी ने किया सुसाइड

इंदौर के संवाद नगर में रहने वाले ऑटो डील संचालक और उसकी पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी ने फांसी लगाई। 

तिरंगे का अपमान बर्दशदस्त नहीं करेगी कांग्रेस

रैली में भाजपा के जिलाध्यक्ष जो झंडा लेकर चल रहे थे। उसमें तिरंगा उल्टा लटका हुआ था। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!