पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के भतीजे महेंद्र जैन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, रसूक के आगे बेबस हुई पीड़िता

Edited By Devendra Singh, Updated: 18 May, 2022 03:42 PM

mahendra jain accused of rape with victim in harda

महिला से शादी का झांसा देकर महेंद्र जैन 3 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। जब महिला आरोपी महेंद्र जैन के बच्चे की मां बन गई तो आरोपी महेंद्र जैन शादी से मुकर गया। इस मामले में पुलिस भी पीड़िता की सुनवाई नहीं कर रही है।

हरदा (राकेश खरका): हरदा जिले में तपती धूप में अपनी गोद में मासूम बच्चे को लिए महिला थाने और SP ऑफिस के चक्कर काट रही ये महिला अपने और अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए भटक रही है। लेकिन पुलिस इस महिला की कोई मदद नहीं कर रही है। दरअसल इस महिला से शादी का झांसा देकर महेंद्र जैन 3 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। जब महिला आरोपी महेंद्र जैन के बच्चे की मां बन गई तो आरोपी महेंद्र जैन शादी से मुकर गया।

पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी 

महिला ने थाने में शिकायत की। लेकिन राजनैतिक रसूक के चलते पुलिस आरोपी महेंद्र जैन को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस दौरान महिला को महेंद्र जैन के परिजनों ने पैसे का लालच देकर मामला रफादफा करने को कहा। जब महिला ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी। उसके बाद महिला टिमरनी थाने से लेकर SP और CM हाउस तक अपनी फरियाद लेकर पहुंची लेकिन महेंद्र जैन के राजनैतिक रसूख़ के चलते पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

PunjabKesari

एसपी से बातचीत करने से किया इनकार

जबकि पीड़ित महिला एक साल से न्याय की उम्मीद में दर दर भटक रही है। जब इस मामले में SP मनीष कुमार अग्रवाल से चर्चा करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में बात करने से इनकार कर दिया।

रसूक का फायदा उठा रहा है आरोपी 

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी महेंद्र जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन का भतीजा है और वो इसी रसूक का फायदा उठाकर खुद को कार्रवाई से बचा रहा है।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!