Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2026 05:42 PM

मंडलाः मध्यप्रदेश के मंडला जिले में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 25 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा...
मंडलाः मध्यप्रदेश के मंडला जिले में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 25 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस सवार सभी लोग वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क दुर्घटना मंडला जिले बीजाडांडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई है। जहां शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से उत्तर प्रदेश के वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी है। हादसे के दौरान बस में करीब 50 लोग सवार थे। घटना में करीब 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में 11 गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।