Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jun, 2026 11:32 AM

इंदौर: मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के पद से चिंटू चौकसे को हटाया गया है। जबकि वह शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं, सोनिला मिमरोट को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद...
इंदौर: मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के पद से चिंटू चौकसे को हटाया गया है। जबकि वह शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं, सोनिला मिमरोट को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, चिंटू चौकसे को हटाकर सोनिला को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर पार्टी के अंदर ही घमासान मचा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को इंदौर शहर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां चिंटू चौकसे को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर पहली बार की पार्षद सोनिला मिमरोट को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष की कमान सौंपी गई है। सोनिला की नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान मचा है। नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कुछ दावेदारों ने इस पर आपत्ति दर्ज की है। दरअसल, कई वरिष्ठ पार्षदों के नाम नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में थे। लेकिन, पार्टी के भीतर ही गुटबाजी के चलते सोनिला को कमान दे दी गई।
बता दें कि चिंटू चौकसे अब तक दो पदों को संभाल रहे थे। वह शहर अध्यक्ष होने के साथ-साथ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी थे। नियुक्ति के समय ही चिंटू ने बड़े नेताओं के सामने दोनों पदों पर रहना तय किया था। हालांकि लंबे समय से शहर के नेताओं समेत बड़े नेता चिंटू से एक पद लेने की मांग कर रहे थे। एक व्यक्ति-दो पद का विरोध हुआ।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी चिंटू चौकसे से एक पद लेने के मूड में थे। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी सार्वजनिक तौर पर चिंटू को एक पद छोड़ने का कह चुके थे। बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अब चिंटू शहर अध्यक्ष ही रहेंगे। उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया है।