रायपुर के बॉम्बे माकेर्ट सेंट्रल बैंक में भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2026 02:07 PM

massive fire breaks out at bombay market central bank

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी के बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी के बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

PunjabKesari

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बैंक परिसर के अंदर से उठी और कुछ ही समय में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। घटना की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है। घटना गोलबाज़ार थाना क्षेत्र की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!