बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2021 12:00 PM

massive fire in battery factory

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात जैन बैटरी फैक्ट्री अचानक भीषण आग लग गई। सूचना के बाद दमकल की टीम पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात जैन बैटरी फैक्ट्री अचानक भीषण आग लग गई। सूचना के बाद दमकल की टीम पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में विकराल रूप ले लिया जिससे फैक्ट्री में लगभग करोड़ों रुपए का रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

PunjabKesari

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम में लगभग 20 से भी अधिक टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। बता दे फैक्ट्री में किसी भी तरह का फायर मौजूद नहीं था जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!