बम धमाके से दहला महू, दो गुटों में विवाद में कई लोग घायल

Edited By meena, Updated: 15 Aug, 2022 12:16 PM

mhow shocked by the bomb blast

इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक एक धमाका हुआ जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए महू के मध्य भारत अस्पताल लाया गया। घायलों में से 4 लोगों की हालत...

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक एक धमाका हुआ जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए महू के मध्य भारत अस्पताल लाया गया। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

PunjabKesari

महू एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने के अनुसार, बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में विवाद के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक द्वारा विस्फोटक वस्तु लाकर फेंकी गई जिसके चलते तेज धमाका हुआ जिसमें करीब 15 लोग घायल हुए हैं। धमाके के चलते 1 की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार महू के मध्य भारत अस्पताल और अन्य अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि बेरछा गांव के समीप ही आर्मी की फायरिंग रेंज बनी हुई है। जहां आर्मी के जवान फायरिंग करने व बम फेंकने की प्रैक्टिस करते हैं। कई बार यहां प्रैक्टिस के दौरान फेंके गए बम बिना फटे ही रह जाते हैं। बम में से निकलने वाले तांबे की लालच में इन्हें आसपास के ग्रामीण उठाकर ले जाते हैं। बड़गोंदा पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वही पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री किस तरह की थी और कहा से लाई गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!