Edited By Desh sharma, Updated: 30 Dec, 2025 07:42 PM

साल 2025 को खत्म होने में अब 1 दिन शेष बचा है लेकिन इससे पहले मोहन सरकार ने फिर कर्ज ले लिया है। सरकार ने अब 3500 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। इस कर्ज लेने के साथ ही चालू वित्त वर्ष में सरकार का कुल कर्ज 53,100 करोड़ तक पहुंच गया है।
(भोपाल): साल 2025 को खत्म होने में अब 1 दिन शेष बचा है लेकिन इससे पहले मोहन सरकार ने फिर कर्ज ले लिया है। सरकार ने अब 3500 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। इस कर्ज लेने के साथ ही चालू वित्त वर्ष में सरकार का कुल कर्ज 53,100 करोड़ तक पहुंच गया है।
आपको बता देते हैं कि मोहन सरकार का आज लिया गया पहला कर्ज 1200 करोड़ रुपए का है जो 5 साल के लिए है। इसका ब्याज के साथ सरकार 31 दिसम्बर 2030 तक भुगतान करेगी। दूसरा लोन 11 साल के लिए लिया जा रहा है। इस कर्ज की राशि भी 1200 करोड़ रुपए है जो 31 दिसम्बर 2036 तक के लिए है। वहीं अगर बात करें तीसरे कर्ज की तो वो 1100 करोड़ रुपए का है। तीसरा लोन 23 साल की अवधि में ब्याज के साथ लौटाया जाएगा।
प्रदेश सरकार विधानसभा में दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आ रही है, लेकिन इसी के साथ सरकार कर्ज का बोझ भी बढ़ा रही है। 12 नवंबर को प्रदेश सरकार ने 4000 करोड़ रु का कर्ज लिया था, वहीं एक बार फिर 3000 करोड़ का कर्ज लिया है। इस बार लिया जाने वाला 3 हजार करोड़ का कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा, इसे चुकाने की समय सीमा 8 साल, 13 साल और 23 साल होगी.
वहीं सरकार का कहना है कि कर्ज लेने की लिमिट बरकरार है। सरकार ने अपनी रेवेन्यू को लेकर कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार 12487.78 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस में थी। इसके विपरीत वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश सरकार की रिवाइज्ड आमदनी 262009.01 करोड़ और खर्च 260983.10 करोड़ बताया गया है।