होटल में दो हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा गया मुस्लिम लड़का, जेब में से मिली आपत्तिजनक सामग्री, कट गया बवाल

Edited By meena, Updated: 03 Jun, 2026 06:18 PM

muslim boy caught with two hindu girls objectionable material found in his pock

हिंदू संगठनों का आरोप है कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल है और हिंदू लड़कियां को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है...

भोपाल: राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शहर के एक जाने माने होटल में से एक मुस्लिम लड़के के साथ दो हिंदू लड़कियां पकड़ी गई है। एक लड़की नाबालिग है। वहीं युवक के जेब से आपत्तिजनक सामान मिला है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही है और हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।

होटल में एक साथ मिले एक मुस्लिम युवक दो हिंदू लड़कियां

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर एसएसजी होटल में हिंदू संगठनों को एक मुस्लिम लड़के के साथ दो लड़कियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। हिंदू संगठन के लोग वहां मौके पर पहुंच गए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान होटल में जमकर हंगामा हुआ।

हिंदू संगठनों ने मौके से तीनों को घेर लिया। लड़कियों ने मुंह ढक लिए जबकि लड़के की वीडियो बनाई गई। तलाशी में युवक की जेब में से आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। वहीं पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की नाबालिग है। हिंदू संगठनों के लोगों का आरोप है कि लड़कियों को अनैतिक कार्य के लिए यहां लाया था। हालांकि विवाद के दौरान दोनों लड़कियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!