Edited By meena, Updated: 25 May, 2026 09:36 PM

पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगता है प्रीतम लोधी और विवादों का चोली दामन...
भोपाल : पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगता है प्रीतम लोधी और विवादों का चोली दामन का संबंध है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही मामला शांत हुआ था, लेकिन उनके बेटे के वायरल ताजा वीडियो परेशानी बढ़ा सकता है। उनके बेटे दिनेश लोधी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां तो बटोर ही रहा है, विरोधियों को एक बार फिर से निशाना साधने का मौका दे रहा है।
विवादों से गहरा नाता
16 अप्रैल 2026 को विधायक के बेटे की थार गाड़ी से हुई दुर्घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर विधायक ने करैरा SDOP आयुष जाखड़ को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। विधायक ने कथित तौर पर उनके घर में गोबर भर देने जैसी धमकी दी थी, साथ ही कहा था कि करैरा किसी के डैडी का नहीं है। इस अमर्यादित बयानबाजी को लेकर आईपीएस एसोसिएशन के साथ साथ संगठन ने भी नाराजगी जताते हुए नोटिस थमा दिया था। लेकिन अब फिर से उनके बेटे की मौज मस्ती का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको लेकर विपक्ष के साथ साथ उनके आलोचकों को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है।
कैसिनो से आए वायरल वीडियो से दिनेश लोधी फिर चर्चा में
दरअसल गोवा के कैसीनो से सामने आ रहे इस वीडियो में दिनेश लोधी में खूब मस्ती दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दिनेश काफी स्वैग के साथ इंजाए करते नजर आ रहे हैं और स्टाइल के साथ अंदाज दिखा रहे हैं। मस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है दिनेश लोधी के टेबल पर खाने की चीजें और शराब का गिलास भी देखा जा सकता है। साथ में डांस भी हो रहा है।
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद आलोचना का दौर भी शुरु हो गया है। कई बोल रहे हैं कि बाप विधायक क्या बना बेटे की मौज हो गई तो कोई तंज कस रहा है कि, केपी सिंह 30 साल पिछोर विद्यायक रहे, उनके लड़के ने कभी ऐसा दिखावा नहीं किया, आपके ऊपर पहली बार में ही रुतबा हावी है। लिहाजा कहा जा सकता है कि वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी और प्रीतम लोधी फिर से कांग्रेस और विरोधियों के निशाने पर आ सकते हैं। विधायक पुत्र का ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।