सागर में पलटी यात्री बस 25 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Nov, 2024 02:07 PM

passenger bus overturned in the ocean 25 passengers injured

ऑटो को बचाने के चक्कर में पिपरिया मार्ग पर एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले रहली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ऑटो को बचाने के चक्कर में पिपरिया मार्ग पर एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई है। घटना में 25 यात्री घायल हो गए हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ,इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को रहली में अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के समय बस में 50 यात्री सवार थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शुक्रवार को टिकीटोरिया - कांसल पिपरिया मार्ग पर ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई थी।

PunjabKesari ड्राइवर जब तक बस को संभाल पाता उससे पहले ही बस सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई थी और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस से यात्रियों को बाहर निकाला, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!