छतरपुर में मिलीं पंजाब से लापता हुईं नाबालिग बहनें, पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Dec, 2024 09:04 PM

police found two sisters missing from punjab in chhatarpur

दो सगी नाबालिग बहनों को पंजाब पुलिस ने छतरपुर से दस्तयाब करने की कार्रवाई की है।

छतरपुर। (सचिन बहरानी): पंजाब के लुधियाना जिले से कुछ दिन पहले लापता हुईं दो सगी नाबालिग बहनों को पंजाब पुलिस ने छतरपुर से दस्तयाब करने की कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस द्वारा छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस की मदद से दोनों लड़कियों को छतरपुर की दुर्गा कॉलोनी से दस्तयाब किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों को साथ लेकर आने वाले एक नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार किया है।लुधियाना जिले के जोधेवाल थाना क्षेत्र से लड़कियों की तलाश में छतरपुर आए एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि दो नाबालिग लड़के लुधियाना के लाहौर रोड़ पर स्थित हौजरी फैक्ट्री में काम करते थे, जो इसी इलाके में रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। 

लड़कियों की मां द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से जोधेवाल पुलिस लापता लड़कियों और उन्हें साथ ले जाने वाले लड़कों की तलाश कर रही थी। चूंकि दोनों लड़के बार-बार सिम बदलकर गलत पते का इस्तेमाल कर रहे थे जिस कारण से पुलिस उन तक पहुंच नहीं पा रही थी। साईबर सेल की टीम द्वारा हासिल की गई लोकेशन के आधार पर जब पंजाब पुलिस ने छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस की मदद से दुर्गा कॉलोनी में दबिश दी तो यहां पुलिस को दोनों लड़कियां और एक नाबालिग लड़का मिल गया। 

PunjabKesariछतरपुर न्यायालय में पेश करने के बाद पंजाब पुलिस तीनों को लुधियाना लेकर जा रही है। जसपाल सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़का अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए लड़के ने बताया है कि वह उसका मौसेरा भाई है। दोनों लड़के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!