राज्यसभा चुनाव से पहले MP में बड़ा सियासी खेला? CM मोहन से मिले नरोत्तम-शिवराज, दतिया उपचुनाव की अटकलें तेज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jun, 2026 12:22 PM

ahead of the rajya sabha elections a major political game is underway in mp

MP Desk: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान जारी हैं। भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों पर मंथन चल रहा है। दोनों पार्टीयां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। दरअसल, राज्य की तीन सीटें खाली हो रही हैं। जिस पर 18 जून को वोटिंग होनी...

MP Desk: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान जारी हैं। भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों पर मंथन चल रहा है। दोनों पार्टीयां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। दरअसल, राज्य की तीन सीटें खाली हो रही हैं। जिस पर 18 जून को वोटिंग होनी है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव की चर्चा भी चल रही है। दतिया में उपचुनाव की अटकलों के बीच  प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। कुछ ही समय बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सीएम से मिलने पहुंच गए। दोनों नेताओं का सीएम से अलग-अलग मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर संभावित उप चुनाव की चर्चा भी चल रही है। यहां से कांग्रेस के विधायक रहे राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त घोषित किए जाने से यह सीट खाली है। ऐसे में दतिया में बीजेपी से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवार तय सी मानी जा रही है। राज्य की तीन सीटें खाली हो रही हैं। फिलहाल, अभी बीजेपी के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट है। दो सीटों पर बीजेपी की जीत तय है। जबकि कोई खेला नहीं हुआ तो कांग्रेस अपनी सीट जीत सकती है। अब दावा किया जा रहा है कि राज्य में बीजेपी केवल दो सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारेगी। जानकारी आ रही है कि बीजेपी फिलहाल तीसरी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं देने जा रही है।

इधर, दतिया में उपचुनाव की अटकलों के बीच यहां से विधायक रहे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचक सीएम मोहन यादव से भेंट की। खास बात यह है कि कुछ ही समय बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सीएम से मिलने पहुंच गए। सीएम मोहन यादव से दोनों नेताओं की अलग-अलग मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में डटे हुए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!