सियासी घमासान! महापौर और विधायक के बीच इस वजह से रिश्तों में दरार, बढ़ा टकराव

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 May, 2026 04:20 PM

political turmoil this has led to a rift in the relationship between

MP desk: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया के बीच मतभेद की स्थिती पैदा हो गई। दोनों के बीच नाराजगी का कारण जल संकट बताया जा रहा है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, हार्डिया भूमिपूजन का कार्यक्रम छोड़कर चले गए और उन्होंने भेदभाव...

MP desk: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया के बीच मतभेद की स्थिती पैदा हो गई। दोनों के बीच नाराजगी का कारण जल संकट बताया जा रहा है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, हार्डिया भूमिपूजन का कार्यक्रम छोड़कर चले गए और उन्होंने भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, विधायक महेंद्र हार्डिया पांच नंबर विधानसभा की पानी की टंकियों के आधे भरने से उपजे जल संकट से खासे नाराज हैं। दरअसल, यहां पानी की करीब 40 टंकी बनाई जा रही है, लेकिन पांच नंबर को केवल एक ही टंकी मिली। जिस पर वह गुस्से से आग बबूला हो गए। हांलाकि विधायक हार्डिया शांत रहकर अपना काम करते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने खासा नाराजगी व्यक्त की है।

वहीं, मामले में महापौर भार्गव को जानकारी मिली थी। जिसके बाद हालात और खराब नजर आ रहे है। रविवार को दोनों नेताओं के बीच जल संकट को लेकर तकरार हो गई थी, जोकि अब थमने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों के रिश्तों में कड़वाहट अमृत 2 योजना में बनने वाली पानी की टंकी को लेकर लगी।

विधायक महेंद्र हार्डिया का दर्द है कि शहर में 40 टंकियां बनाई जा रही हैं, लेकिन उसमें से विधानसभा पांच को सिर्फ एक ही मिली। ऐसे में हार्डिया जल संकट को देखते हुए खुद अपनी विधायक निधि से चार टंकियां बनवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ भेदभाव हो रहा है।

इधर, महापौर की टीम का कहना है कि वे तो टंकियां बनवा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपनी निधि से बनाने की घोषणा कर दी। उसके बावजूद हमने पूछा था तब उन्होंने दो टंकी की लोकेशन बताई। अमृत वन में सबसे ज्यादा टंकी भी विधानसभा पांच में ही बनी है। ये मुद्दा भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी हार्डिया ने उठाया था।

महापौर और विधायक के बीच पानी संकट को लेकर खड़े हुए विवाद से भाजपा की छवि खराब हो रही है। इसके बाद प्रदेश संगठन के निर्देश पर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने समन्वय शुरू कर दिया है। दोनों ही नेताओं से बयानबाजी नहीं करने की बात कही है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर बात भी कराई जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!