Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 10:43 PM

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रविवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रविवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके चलते शहर के 15 से अधिक इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती का सीधा असर हमीदिया रोड, छावनी, गुर्जरपुरा, न्यू कबाड़खाना और इतवारा रोड जैसे व्यस्त इलाकों पर पड़ेगा।
बिजली कंपनी के अनुसार, निर्धारित समय पर तकनीकी सुधार और लाइन मेंटेनेंस किया जाएगा। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
इन इलाकों में तय समय पर बंद रहेगी बिजली
सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड, अल्पना टॉकीज तिराहा, राजगालिया कॉलोनी, गौर मार्केट, प्रेम कुटी एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
डॉक्टर्स क्वार्टर, इतवारा रोड, आजाद मार्केट, छावनी रोड, फकीरपुरा, गुर्जरपुरा, ओल्ड कबाड़खाना, जुमेराती गेट एवं आसपास।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया)। बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।