धार जेल में बलात्कार के आरोपी कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट के लगाए आरोप

Edited By meena, Updated: 28 Feb, 2023 05:25 PM

prisoner accused of rape dies in dhar jail

धार जिला जेल में एक कैदी की मौत हो गई

धार(संजय वाजपेयी) : धार जिला जेल में एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बलात्कार के मामले में सजा काट रहे कैदी भेरू बगदीराम निवासी सरदारपुर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्‍पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मृतक के परिजन धार पहुंचे और उन्होंने जेल प्रशासन पर भेरू के साथ मारपीट का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सुबह से जेल में कैदियों ने भी भूख हड़ताल की है।

PunjabKesari

जेल अधीक्षक आरआर दांगी के अनुसार, मृतक भैरों सिंह बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही जांच के लिए वरिष्‍ठ अधिकारियों को सूचना कर पत्र जारी किए है। वहीं मृतक का पोस्‍टमार्टम भी डॉक्टरों की पैनल से करवाया जा रहा है जिससे मृतक की मौत का कारण का पता चल सके। 

वहीं जेल अधीक्षक ने जेल में भूख हड़ताल पर बैठे कैदियों को लेकर बताया कि वे उक्त मामले में मजिस्ट्रियल जांच की मांग कर रहे हैं। वही कैदियों ने सुबह का चाय नाश्ता कर लिया है। मजिस्ट्रेट से मिलने के बाद भोजन करने की बात कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!