महादेव सट्टा एप का प्रमोटर दुबई से गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत, छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा
Edited By meena, Updated: 11 Oct, 2024 06:16 PM

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार किया गया है...
रायपुर (आशीष द्विवेदी) : महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इंटरपोल के अधिकारियों ने दुबई से पकड़ा जल्द भारत लाया जा सकता है। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को मनी लॉन्ड्रिंग को धोखाधड़ी के मामले में दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ चंद्राकर की दुबई से गिरफ्तारी की खबर मिलते ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप को लेकर सियासी बयान बाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महादेव सत्ता ऐप के खिलाफ हमारी सरकार में सबसे ज्यादा एफआईआर की गई।
दीपक बैज ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि चुनाव के वक्त बीजेपी ने महादेव सत्ता ऐप को लेकर कई तरह के बयान बाजी की थी। आखिर अब डबल इंजन की सरकार क्या कार्रवाई कर रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही महादेव सट्टा ऐप क्यों नहीं बंद हुआ?

इस पूरे मामले में बीजेपी के पूर्व मंत्री तत्कालीन विधायक राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप को लेकर हमारी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है कि जो लोग बैक सपोर्ट करके संचालन कर रहे थे उनके खिलाफ भी पुलिस महकमा पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहा है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे हमारी सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Story

AI Impact Summit में छत्तीसगढ़ का जलवा, भारत मंडपम में CG स्टॉल बना निवेशकों का फेवरेट सेंटर

कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 30 से ज्यादा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, प्रदेश में सियासी हड़कंप

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सियासी हलचल तेज

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजंसियां

बिना पेनिट्रेशन प्राइवेट पार्ट रगड़ना रेप नहीं, रेप की कोशिश- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जे.एल. दरियो को सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई

भोपाल में “हर-हर महादेव” गूँजे: 11 नंबर साईं बाबा मंदिर में सजी भव्य शिव बारात और वरमाला

भाजपा में जाने की अटकलों पर कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, कह दी ऐसी बात, सियासी हलचल तेज

मोहन सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू! दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल तेज

पूर्व विधायक व दिग्गज नेता पर महिला नेत्री ने लगाए यौन शोषण के आरोप, FIR दर्ज, सियासी भूचाल