मप्र उपचुनाव के प्रारंभिक रुझान में भाजपा छह तथा कांग्रेस दो सीटों पर आगे

Edited By PTI News Agency, Updated: 10 Nov, 2020 10:02 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 10 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव के तहत मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा छह सीटों पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।

भोपाल, 10 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव के तहत मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा छह सीटों पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा के आगे चल रहे उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग और अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी हैं जो सभी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं।
वहीं आगर से कांग्रेस के उम्मीदवार विपिन वानखेड़े और हाटपिपल्या से विपक्षी पार्टी के राजेन्द्र सिंह बघेल भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा पर उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह को आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!