Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Mar, 2023 11:16 AM

डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे बीजेपी नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने विधि विधान से मां के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए कहा कि 'राहुल गांधी की सदस्यता उनके बयान से गई है'।
डोंगरगढ (सतेंद्र शर्मा): चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2023) पर्व की पंचमी को मां बम्लेश्वरी देवी (Bambleshwari Temple) के दर्शन के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह (raman singh) पहुंचे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा राहुल गांधी (rahul gandhi) को भाजपा (bjp) ने नहीं बल्कि उनके बयान से उनकी सदस्यता गई है। उनको सजा सूरत कोर्ट (surat court) ने सुनाई है और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन (guidelines of supreme court) के अनुसार खुद ही उनकी सदस्यता समाप्त हुई है। अब इसके लिए कांग्रेस पार्टी (congress) भाजपा को दोषी ठहराती है, तो ये उनकी मर्जी है। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (bhupesh baghel) को घोषणावीर कहते हुए कहा चुनाव सामने आया तो प्रदेश की जनता को ठगने के लिए लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं। इससे पहले 4 साल में उन्हें ना तो प्रदेश की जनता की सुध आई और ना ही किसानों, कर्मचारियों और पत्रकारों की।
पूजा अर्चना करके मांगी प्रदेश की खुशहाली
22 मार्च से प्रारंभ चैत्र नवरात्रि पर्व (chaitra navratri 2023) की पंचमी रविवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (raman singh), डोंगरगढ में विराजित शक्तिपीठ मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार पहुंचे। हर साल की भांति इस साल भी रमन सिंह दर्शन करने तो पहुंचे, लेकिन इस वर्ष ऊपर पहाड़ी पर विराजित मां भगवती के दर्शन नहीं कर नीचे मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार पहुंचे और विधिविधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री अपने प्रोटोकॉल से लगभग डेढ़ घंटे देर से डोंगरगढ पहुंचे और सीधे नवीन विश्राम गृह पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।