राज्य में मशहूर लोक-कलाकार का हार्ट अटैक से हुआ निधन, परिवार समेत कला जगत में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 11:05 AM

renowned folk artist dies of heart attack

बालोदः छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के मशहूर युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दरअसल, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके...

बालोदः छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के मशहूर युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दरअसल, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके माता-पिता भी सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय प्रेम साहू शुक्रवार को निजी कार्य से कांकेर क्षेत्र गए हुए थे। यहां गुरुर में उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेम साहू के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पिता रूपराम साहू और माता चंद्रकला साहू बाइक से बालोद से गुरुर के लिए रवाना हुए। लेकिन, बीच रास्ते उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, प्रेम साहू मूल रूप से सिकोसा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा के निवासी थे। उनका परिवार लंबे समय से बालोद शहर के बूढ़ापारा स्थित सीतानगर वार्ड में निवास कर रहा है। शनिवार को बालोद शहर के रामघाट मुक्तिधाम में प्रेम साहू का अंतिम संस्कार किया गया। प्रेम साहू जिले के चर्चित युवा लोक कलाकारों में गिने जाते थे। वे रंग मया परिवार लोक संस्कृति रिकॉर्ड डांस के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!