महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची रूपाली गांगुली, बोली- महाकाल के आशीर्वाद से अनुपमा बनी
Edited By meena, Updated: 01 Feb, 2023 01:10 PM

टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचीं
उज्जैन(विशाल सिंह): टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचीं। भस्म आरती के बाद गर्भगृह से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

अनुपमा सीरियल में लीड रोल निभाने वाली रूपाली गांगुली ने भगवान महाकाल को जल अर्पित कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद सदा बना रहे, बस यही आशीर्वाद मांगा है। पहली बार 2020 में भस्म आरती में शामिल हुई थी। आरती के बाद बाहर निकली और सीरियल अनुपमा का ऑफर आया था। एक साल से आने की कोशिश कर रही थी। अब महाकाल भगवान का बुलावा आया। उन्होंने बिना मांगे सब दिया है।
बता दें कि रूपाली गांगुली अभिनेत्री और थिएटर कलाकार हैं। उन्हें टीवी सीरियल "साराभाई VS साराभाई” से प्रसिद्धि मिली थी। इन दिनों सीरियल अनुपमा में मुख्य किरदार के रूप में दमदार किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
Related Story

मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन...

उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री...

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : CM साय ने "राम वाटिका" में किया रुद्राक्ष का...

महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और पराक्रम की CM मोहन ने की प्रशंसा,बोले- उनका गौरवशाली इतिहास...

किसानों के हित में टीकमगढ़ पहुंचे अपेक्स बैंक अध्यक्ष, बोले- खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं,...

CM के अचानक बुलावे पर पहुंचे मंत्री, कांग्रेस बोली - सरकार ढाई साल में ही फेल हो चुकी है, सियासत गरम

क्या नाराज हैं मंत्री कैलाश, इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर भूमिपूजन पर हुआ ऐसा कि CM मोहन भी रह गए सन्न,...

सिहंस्थ 2028 होगा भव्य और विराट, CM मोहन और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन...

दिग्विजय सिंह पर फूटा कांग्रेस की दिग्गज नेता का गुस्सा बोलीं- BJP को ऑक्सीजन दे रहे पूर्व CM,...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए माता के दर्शन, मांगी प्रदेश की खुशहाली और जनता का कल्याण