विवादों से घिरने के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा- हमेशा सोच समझकर बोलती हूं

Edited By suman, Updated: 20 Apr, 2019 03:31 PM

sadhvi pragya after speaking about controversy

बीजेपी द्वारा भोपाल सीट से चयनित प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा अपने बयानो की वजह से खूब चर्चाओं में हैं। हेमंत करकरे पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी वापस लेने के बाद  साध्वी ने कहा कि ''वह हमेशा सोच समझकर ही बोलती हैं। वह कभी भी अर्नगल बयान नहीं देती।...

भोपाल:  भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को टक्कर देने के लिए बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा अपने बयानो की वजह से खूब चर्चाओं में हैं। हेमंत करकरे पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी वापस लेने के बाद  साध्वी ने कहा कि 'वह हमेशा सोच समझकर ही बोलती हैं। वह कभी भी अर्नगल बयान नहीं देती। आगे कहा कि 'साध्वी का अंत नहीं होगा। देश विरोधी लोग अपने अंत की चिंता करें, जो सत्य है वही उजागर होता है'।

PunjabKesari

सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना
1984 में जो दंगे हुए वो दंगे नहीं बल्कि हत्याकांड था। दंगे में शामिल आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने बैठे हैं, वो किस आधार पर कहते हैं कि सांध्वी का अंत क्या होगा। आप साध्वी के अंत की बात न करें। साध्वी के आदि और अंत के बारे में आपको कुछ नहीं पता। आप जहां हैं , वहीं बने रहें। आप साध्वी के अंत की प्रतिक्षा न करें"।
 

PunjabKesari


विरोधी अपने अंत की चिंता करें
उन्होंने आगे कहा कि 'देश विरोधी, धर्म विरोधी, हिंदू धर्म के विरोधी, सेना विरोधी, अखंडता के विरोधी अपने अंत की चिंता करें। चुनाव जेल से लड़ने वाले बयान पर साध्वी ने कहा कि जेल जाने को लेकर लगता कुछ नहीं है, लेकिन षड्यंत्रकारी किसी भी हद तक चले जाते हैं। चुनाव में परिणाम कुछ भी आए जो मैंने झेला है, जांच एजेंसी की ओर से 9 साल तक जिस तरह से प्रताड़ित किया गया। लेकिन परिणाम जो आया वो आपके सामने है। जांच एजेंसी ने मेरे जीवन के 9 ऊर्जावान साल खत्म कर दिए। जो सत्य है वो सत्य ही रहेगा। इसे बदला नहीं जा सकेगा। सच जरूर सामने आता है'।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!