शराब में टल्ली होकर स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे मास्टर साहब, वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2024 07:39 PM

sahab is teaching students in school after getting drunk

स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है और शिक्षकों को भगवान का रूप, लेकिन अगर शिक्षक ही होश में न हों तो बच्चे क्या पढ़ेंगे...

दतिया (नवल यादव) : स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है और शिक्षकों को भगवान का रूप, लेकिन अगर शिक्षक ही होश में न हों तो बच्चे क्या पढ़ेंगे, क्या सीखेंगे? ऐसा ही हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के दतिया से सामने आया है, यहां एक शिक्षक शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने पहुंच गया। आरोप है कि शिक्षक अक्सर कई बार शराब शराब पीकर स्कूल चुका है। शनिवार को एक युवक ने टीचर की पोल खोलने के लिए वीडियो बना लिया। जिसमें टीचर खुद कह रहा है कि उसने शराब पी रखी है।

PunjabKesari

वीडियो के बाद दतिया शहर के ईदगाह मोहल्ले में स्थित शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय का है। शराबी टीचर प्रेम कुमार तिग्गा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे हैं और नशे में मौजूद टीचर से पूछताछ कर रहे हैं। जिसमें टीचर ने खुद कहा कि शराब पी रखी है। युवक के पूछने पर उसने कहा कि दबाव है इसलिए पी रखी है। साथी उसने एक्सपेरिमेंट करने की भी बात कही। वहीं एक अन्य शख्स बच्चों से भी पूछता है कि क्या टीचर ने शराब पी है, जिस पर बच्चों ने कहा कि, शिक्षक रोज ही शराब के नशे में आते हैं। एक दिन बच्चों ने शराब पीते शिक्षक को देखा तो उन्होंने कहा कि, ठंडा पानी पी रहा हूं।

PunjabKesari

मामले को लेकर स्कूल की प्रभारी प्रधान अध्यापक संध्या बबेले ने बताया कि प्रेम कुमार तिग्गा रोज शराब पीकर आते हैं। जिस की शिकायत उन्होंने की थी। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद अब टीचर पर एक्शन होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!